सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

मुद्रित/ प्रिंट माध्यमों की विशेषताएं

       जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में मुद्रित माध्यम सबसे पुराना माध्यम है। मुद्रण का प्रारंभ चीन में हुआ था, तत्पश्चात जर्मनी के गुटेनबर्ग में छापाखाना की स्थापना हुई। भारत में सन 1956 में गोवा में पहला छापाखाना खुला। इसका प्रयोग मिशनरियों ने धर्म प्रचार के लिए किया। इन माध्यमों के अंतर्गत पत्र पत्रिकाएं, समाचार पत्र, पुस्तकें आदि आते हैं।
इन माध्यमों की विशेषताएं/ खूबियां निम्नलिखित है:-
१. इनमें शब्दों में स्थायित्व होता है, इनको लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
२. इन माध्यमों में उपलब्ध सूचनाओं को कभी भी तथा कितनी ही बार पढ़ा जा सकता है।
३. इनमें अपनी पसंद के अनुसार किसी भी पृष्ठ पर कोई भी सामग्री पढ़ी जा सकती है।
४. इनमें लिखित भाषा का विस्तार होता है तथा मानक भाषा का प्रयोग किया जाता है।
५. यह माध्यम चिंतन-मनन एवं विचार विश्लेषण के काम आता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें